एमआइजी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को आरोपी द्वारा पहले चैटिंग कर उसके साथ दोस्ती की गई और आरोपी उसका फोटो एडिट कर उसे धमकी दे रहा था आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत काम भी किया और उसे लगातार दबाव बना रहा था जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
एमआई जी थाना पुलिस ने बताया कि एमआइजी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रहने वाला राहुल नाम द्वारा पीड़िता से कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की गई दोनों की दोस्ती आगे बढ़ जाने के बाद राहुल ने पीड़िता को कई बार मिलने बुलाया उसके साथ दुष्कर्म किया पीड़िता का राहुल ने एक फोटो भी एडिट कर लिया और उसे हल करने की धमकी देने लगा जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है पीड़ित की सूचना के बाद मंगलवार देर रात राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है
