दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव उल्लू एवं कछुए की तस्करी करने वाला तस्कर, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति का उल्लू व कछुआ भी जप्त किया है जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है आरोपियों में डिप्टी रेंजर का बेटा भी शामिल है फिलहाल पुलिस में पूरा मामला वन विभाग को सौंप दिया है अब वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धतूरा के पास कुछ लोग दुर्लभ प्रजाति का उल्लू और कछुआ बेचने की फिराक में खड़े हैं मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर दबिश दी और वहां से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जब आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से दुर्लभ प्रजाति का एक उल्लू और एक कछुआ मिला बाजार में जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है सभी आरोपी उल्लू और कछुए को बेचने की फिराक में वहां खड़े थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए आरोपियों में एक आरोपी डिप्टी रेंजर का बेटा बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने मामला वन विभाग का होने की वजह से वन विभाग को सौंप दिया है पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Exit mobile version