ग्वालियर। थाना मुरार क्षेत्रांर्तगत लैदर फैक्ट्री के पास दिनांक 21.05.2022 को हुई 18 वर्षीय युवक के अपहरण की संगीन बारदात को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया को थाना मुरार पुलिस बल की टीम बनाकर उक्त अपहरण की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। दिनांक 21/22.05.2022 की दरमियानी रात्री में एसएसपी ग्वालियर को जरिये मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्र में हुई अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की कार को चार शहर के नाके पर देखा गया है। उक्त सूचना पर से एसएसपी ग्वालियर द्वारा एएसपी शहर-पूर्व/अपराध को तत्काल थाना मुरार पुलिस बल की टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए अपहृत की सकुशल वापसी एवं वारदात में संलिप्त आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरी0 शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में थाना पुलिस बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान चार शहर के नाके पर भेजा गया। पुलिस टीम को उक्त स्थान पर सफेद रंग की एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी मिली, जिसमें बैठे व्यक्तियों ने पुलिस टीम को देख कर कार सहित भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उन्हे कार सहित धरदबोच लिया गया एवं अपहृत को उनके कब्जे से मुक्त कराया गया। पकड़े गये दोनों बदमाशों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि उनके द्वारा अपनी भांजी के साथ प्रेम संबंध होने के शक के चलते ‘‘गौरव वाथम’’ को उसके घर से उठाया जाकर उसके साथ मारपीट की गई थी। पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों व्यक्ति को थाने अपराध क्रमांक 447/22 धारा 365,323,294,452,342, 506,34 भादवि के प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर उसने उनके अन्य फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की जारही है।
ज्ञात हो कि फरियादी श्याम बाथम द्वारा दिनांक 21.05.2022 की रात्री 11 बजे थाना मुरार आकर सूचना दी गई कि कुछ बदमाशों द्वारा दो कारों से मेरे आकर मेरे 18 वर्षीय बालक के साथ मारपीट की गई बाद में वह मेरे बालक को अपने साथ कार में बैठाकर कहीं ले गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मुरार पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 447/22 धारा 365,323,294,452,342 ,506,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा फरियादी के बताये घटनास्थल के आस-पास के सभी सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज देखे जाकर उक्त बदमाशों की तलाश की जा रही थी।
जप्त मशरूकाः स्विफ्ट डिजायर कार।
सराहनीय भुमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुरार निरी0 शैलेन्द्र भार्गव, उनि0 हरिकेश बघेल, प्रआर0 मकरंद, आर0 दिनेश सिंह राजावत, योगेन्द्र सिकरवार, यागेन्द गुर्जर, नीरज यादव की सराहनीय भूमिका रही।
