ग्वालियर। 23.06.2022 – पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब का परिवहन करने वालों तथा बैचने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 23.06.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत गायत्री विहार कालोनी में एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान में अवैध शराब एकत्रित की जा रही उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम बनाकर शराब तस्कर के खिलाफ कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्कर के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु भेजा गया।
सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं सीएसपी महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें बनाकर मुखबिर सूचना के आधार पर गायत्री विहार स्थित जे-416 मकान पर कार्यवाही करने हेतु मौके पर पहुंची। सीएसपी मुरार एवं सीएसपी महाराजपुरा के नेतृत्व में गई पुलिस टीम द्वारा गायत्री विहार में मकान की तलाशी ली गई तो मकान के अन्दर एक कमरे मेें रखे कार्टूनों में मैकडॉबल की 228 बोतल, मैकडॉबल की अद्दी 480 बोतल, प्लेटीनम बीयर की 288 केन, टूबोर्ग बीयर की 144 केन रखी मिली, जिसकी कुल कीमत लगभग 05 लाख रूपये है, जिसे विधिवत् जप्त किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मकान मालिक स्वयं अपनी महिंद्रा थार गाड़ी से अवैध शराब का परिवहन का नगरीय निकाय चुनाव में खपाने के लिय घर में एकत्रित कर रहा था, जो पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया है। जिसकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। फरार आरोपी के विरूद्व थाना थाटीपुर में धारा 34(2) आवकारी अधि0 का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया।
जप्त मशरूका:- मैकडॉबल की 228 बोतल, मैकडॉबल की अद्दी 480, प्लेटीनम बीयर की 288 केन, टूबोर्ग बीयर की 144 केन कुल कीमती लगभग 05 लाख रूपये की जप्त की गई।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में सीएसपी महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया, थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक पंकज त्यागी,उनि ब्रहम्मानंद शर्मा, संजेश भदौरिया, रामदयाल, सउनि अनार सिंह, प्र.आर. रामचित्र, मानसिंह, अजय शर्मा, आर. आकाश तोमर, रविन्द्र माथुर, चन्द्रकांत, राजकुमार, उपेन्द्र शर्मा, धीरेन्द्र जादौन, लबकुश एवं आर.चालक दुर्गेश शर्मा, म.आर. शिवानी शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।
