धार रोड नवदापंथ के पास तेज रफ्तार आईसर वाहन रास्ते से गुजर रही भेडो को रोद दिया घटना में लगभग 20 भेड़ो मौत हो गई वहीं 7 से भी अधिक भीड़ घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी रही आईसर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया जहां भीड़ चरवहिए की शिकायत पर पुलिस ने आईसर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के नवदापंथ धार रोड पर तेज रफ्तार आईसर ने रोड किनारे भेड़ बकरी को लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रौंद दिया हादसे में लगभग 20 भेड़ो की मौके पर मौत हो गई वहीं 7 भेड घायल हो गई घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई जहां फरियादी जसधार सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईसर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है बता दे राजस्थान से अक्सर भेड़ बकरियां लेकर चरवहिए इंदौर आते हैं और अपना डेरा आसपास बना लेते हैं फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने आईसर चालक का नंबर पता कर लिया है जो आईसर उज्जैन की बताई जा रही है नंबर के आधार पर पुलिस आईसर चालक की तलाश में जुटी है।
