तीन थाना क्षेत्रों में नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महिलाओं के अपराध संबंधित मामले में पुलिस गंभीरता बरत रही है वहीं दूसरी ओर ऐसे ही अलग-अलग मामलों में तीन थाना क्षेत्रों में नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पहला मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां 7 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ पास में ही रहने वाले युवक मनोज द्वारा अश्लील हरकत की गई जिसके बाद बच्ची के चिल्लाने के बाद मनोज भाग खड़ा हुआ जानकारी परिजनों को लगी जहां परिजनों ने संबंधित थाने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।

दूसरा मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र के शारदा नगर में रहने वाली एक 15 वर्षीय बच्ची पास में रहने वाला युवक आए दिन परेशान करता रहता था कई बार पड़ोसी को माता-पिता द्वारा समझाइश भी दी गई लेकिन इसके बावजूद बच्ची को परेशान करने के मामले में आखिरकार परिजनों ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई जहां पुलिस ने छेड़छाड़ सहित पास्को एक्ट की धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

तीसरा मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है जहां मुरई मोहल्ला छावनी में रहने वाली पीड़िता युवती कार से घर की ओर जा रही थी इसी दौरान एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने कार के सामने गाड़ी लगा कर अश्लील इशारे करें और छेड़छाड़ करने लगे महिला का उसके बिना अनुमति फोटो खींचने लगे जिसकी शिकायत थाने पर की गई मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया

- Advertisement -
Exit mobile version