ठंडी रोटी देने पर गुंडों का बवाल इंदौर में चाकू लेकर होटल वाले को मारने दौड़े जमकर तोड़फोड़; फैलाई दहशत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर खजराना थाना छेत्र में एक होटल वाले ने ठंडी तंदूरी रोटी दी, तो गुस्साए बदमाश ने होटल संचालक पर चाकू से हमला कर दिया । मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के जमजम चौराहा का है। जहां स्थित एक होटल पर ठंडी रोटी देने को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोपी चाकूव लेकर होटल संचालक को मारने के लिए उसके पीछे भागा। किसी तरह होटल संचालक ने अपनी जान बचाई। पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस ने सिसिटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को पहचान कर मामला दर्ज कर अरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।

इन्दौर के खजराना थाना छेत्र के जमजम चौराहे ओर देर रात इलाके में रहने वाला बदमाश रफीक परदेशी उर्फ पाउडर और उसका बेटा होटल पर खाना लेने गए थे। इस दौरान होटल संचालक ने रफीक को ठंडी तंदूरी रोटी दे दी। जिसके बाद रफीक और उसके बेटे को गुस्सा आ गया। उन्होंने चाकू निकालकर दुकान संचालक को मारने की कोशिश की। लेकिन वो किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों ही आरोपी नशे में धुत थे। ये पूरी घटना ‌वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वही घटना के के बाद से दोनो बदमसश फरार हो गए मोके पर पहुची ने सिसिटीवी फुटेज के आधार पर दोनो बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version