जेल से छूटते ही अपने साथी के साथ रंगदारी मांगने पहुंचा बदमाश नहीं देने पर दुकान संचालक के साथ मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश ने जेल से छूटते ही अपने साथी के साथ दुकान पर रंगदारी मांगने पहुंच गया नहीं देने पर दुकान संचालक के साथ मारपीट की और उसे चाकू मारकर भी घायल कर दिया पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के नंदबाग का हे जहां पर क्षेत्र का कुख्यात बदमाश सचिन चीना अपने साथी राहुल के साथ चित्र की दुकान पर पहुंचा और दुकान संचालक दीनदयाल शुक्ला के पास पहुंचा और कहा कि मैं अभी जेल से छूट कर आया हूं मुझे ₹5000 रुपये दो फरियादी द्वारा रुपए नहीं देने पर सचिन चीना और उसके साथी राहुल ने दीनदयाल शुक्ला के साथ मारपीट की और चाकू मारकर घायल भी कर दिया दीनदयाल शुक्ला ने घायल अवस्था में थाने पहुंचकर दोनों को खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस के मुताबिक सचिन चीना पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है जिस पर पहले रासुका की भी कार्यवाही की जा चुकी है फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version