इंदौर की जूनी इंदौर पुलिस ने एक बदमाश खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है। बदमाश की उम्र 24 साल है और उस पर 18 गंभीर अपराध दर्ज है। आरोपी नाबालिक था तभी से अपराध करने लग गया था।
दरअसल जूनि इंदौर थाने के जांच अधिकारी के अनुसार बदमाश का नाम सागर पिता प्रताप नेकिए निवासी जोशी कॉलोनी है। बदमाश अड़ी बाजी, लूट, चोरी, चाकूबाजी करने का आदी है। जूनी इंदौर के अलावा आसपास के थाना इलाकों में भी वह लोगों को डरा धमका कर वसूली करने लग गया था। पुलिस को लगातार उसकी शिकायत मिल रही थी कि आरोपी आसपास के थाना क्षेत्र के लोगों को भी डरा धमका कर वसूली कर रहा है। पुलिस ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जिला दंडाधिकारी को भेजी जिसके बाद रासुका की कार्रवाई की गई। उसे सेंट्रल जेल में बंद किया गया है।
