जीएसटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जीएसटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक ट्रक को बरामद किया है ट्रक में जीएसटी चोरी कर माल भरा गया था जो वापी से चला था पुलिस ने पीथमपुर से ट्रक को बरामद किया है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है यहां के बादशाह आयरन एंड स्क्रैप के मालिक ताहिर अली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके जीएसटी का उपयोग कहीं चोरी करके किया जा रहा है यह नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें पुलिस को यह मालूम पड़ा कि इस नंबर का आधार पर वापी से एक ट्रक लोड होकर चला है ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस ने ट्रक को इंदौर से पीथमपुर क्षेत्र से पकड़ा जिसमें जीएसटी चोरी कर माल भरा गया था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वही जीएसटी कार्यालय को भी इस संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया है बराल पूरे इस मामले में लाखों रुपए की जीएसटी चोरी की बात सामने आ सकती है।

Exit mobile version