जानकारी छिपा कर रिटायर्ड IAS ने अपने बेटे से करा दी शादी फिर बहु पर ही डाली गंदी नजर, पति नपुंशक है तो बनाना चाहते हैं शारीरिक संबंध…

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
shocking news Daughter-in-law many serious allegations against retired IAS officer IN bhopal kpr

भोपाल/सतना। मध्य प्रदेश में एक महिला ने अपने रिटायर्ड IAS पति पर गंभीर आरोप लगाए हुए सनसनी खेज खुलासा किया है। महिला का आरोप है कि पहले उससे उसके पति के नपुंशक होने की बात छिपाकर शादी कर दी गई फिर अब उनके ससुर उनपर दबाव बना रहे हैं कि वो उनके साथ शारीरीक संबंध बनाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि 24 नवंबर 2021 को रिटायर्ड IAS ने अपने बेटे की शादी भोपाल के एक होटल में मेरे साथ की थी। महिला का कहना है कि शादी के अगले ही दिन उन्हें पता चला कि उनके पति शारीरिक रूप से अक्षम हैं। महिला ने कहा कि सुसराल वालों ने शादी से पहले यह बात उनसे छिपाई थी। इस संबंध में पीड़िता ने अपनी शिकायत भोपाल में आईजी और डीआईजी से की है। महिला का कहना है कि पति के नपुंसक होने की सच्चाई का पता चलने के बाद उनके ससुर ने उनके साथ शारीरीक संबंध बनाना चाहा और जब वो इसमें कामयाब नहीं हुए तब उन्होंने उनके चरित्र पर सवाल खड़े कर दिये।

पीड़िता के मुताबिक पति ने भी उनका साथ नहीं दिया। महिला ने सुसराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के दो दिन बाद ही मुझसे 7 लाख रुपए नगद और फॉर्च्युनर गाड़ी की मांग की गई। रोजाना मारपीट की जाने लगी। पीड़िता का कहना है कि सुसराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। हालांकि, इस मामले में सुसराल वालों की तरफ से महिला के सभी आरोपों को निराधार बताया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत को सुनने के बाद अब मामले की जांच की जा रही है। मायके पहुंचने के बाद पीड़ित बहू ने सतना पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई और कोर्ट में केस दाखिल किया। वहीं इस पूरे मामले पर सतना एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि हमने मामले को संज्ञान में लिया है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप हैं। पीड़िता ने ससुर पर देहज प्रताड़ना और रेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि पति को शारीरिक रूप से कमजोर होने की बात छिपाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं कुछ दिन पहले दोनों परिवारों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां बात नहीं बन पाई। अब आगे जो भी होदा फैमिली कोर्ट का आदेश पर ही होगा।

Exit mobile version