इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के जंगल में देर रात एक युवक का शव मिला, युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर चोट का निशान होने की सामने आई है। वहीं उसके चेहरे को भी किसी जानवर ने नोचा है। फिलहाल पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचा दिया है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी। हालांकि पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है
एरोड्रम थाना प्रभारी संजय शुक्ला के अनुसार देर रात सूचना मिली थी कि केदार नगर में बबूल के जंगल क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवक का शव था। मृतक की उम्र लगभग 40 साल आंकी जा रही है। उसमें ब्लू रंग का फुल पैंट, कत्थई रंग का शर्ट और गले में ब्राउन कलर का मफलर डाल रखा है। वही काले रंग की जैकेट भी पहना हुआ है। उसके हाथ की कलाई में स्टील का कड़ा है। पैरों के पास प्लास्टिक की चप्पल मिली है, युवक हुलिए से मजदूर लग रहा है। उसकी जेब से मनुका की गोलियां और तंबाकू का पैकेट भी मिला, पुलिस के अनुसार जिस जगह शव मिला है। वह अक्सर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब के पाउच भी वहां आसपास में पुलिस को बरामद हुए है। युवक के सिर पर चोट का निशान बताया जा रहा है। साथ ही एक तरफ से चेहरे को किसी जानवर ने नोच लिया है।
