छात्र की तेज रफ्तार कार ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। डेली कालेज के छात्र ने शुक्रवार सुबह तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। छात्र स्कूल जाने की जल्दी में था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की कार का टायर फूट गया और पहिए की डिस्क तक टूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित कृषि कालेज के समीप की है। शराब व्यवसायी श्रीभगवान जायसवाल का बेटा स्कूल (डेली कालेज) जा रहा था। देरी से निकलने के कारण वह कार तेज गति से चला रहा था। जल्दबाजी में उसने नियंत्रण खो दिया और तीन कारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी छात्र ने कार नहीं रोकी। कार का टायर फूटने के बाद पहिए की डिस्क तक टूट गई। उस वक्त मार्निंग वाक करने वाले लोग भी थे। सूचना मिलते ही तिलक नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Exit mobile version