चौकीदार की पिटाई कर बाल सुधार गृह से भागे सात बाल अपचारी, सभी पर दर्ज हैं गंभीर मामले, पुलिस कर रही तलाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के बाल सुधार गृह से चौकीदार और गार्ड की पिटाई कर सात बाल कैदी नुकीली हथियार से चैनल गेट के ताले काटकर भाग गए, सूचना पर स्थानीय पुलिस और विशेष बाल सुधार ग्रह के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

https://timenews.today/img/2022/03/%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%97%E0%A5%83%E0%A4%B9-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%88-%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A4-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%AB%E0%A5%82%E0%A4%9A%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8C%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%97%E0%A5%83%E0%A4%B9-%E0%A4%95.mp4

कमरे में पानी नहीं होने का बहाना करके चकमा देकर फरार हो गए, पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटना पुलिस अपचारी बाल कैदियों की तलाश में जुटी।

https://timenews.today/img/2022/03/My-Video11.mp4

इन्दौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक कंपलेक्स मैं मौजूद विशेष बाल सुधार गृह इकाइ शाखा से रविवार रात सात बाल कैदी चौकीदार ओर गार्ड की पिटाई कर फरार हो गए। बताया जाता है कि रात में उन्होंने कमरे में पानी नही होने का बहाना किया था। इसके बाद उन्होंने चौकीदार को धक्का दिया ,उसके पीछे अन्य साथी आए और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अधीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले में सभी की तलाश की जा रही है। रात में एक कैदी ने चौकीदार सचदेव ने कमरे में पानी खत्म होने की बात कही थी। इस दौरान सचदेव ने गेट खोला तभी अंदर से ओर कैदी बाहर निकले उन्होंने सचदेव की पिटाई की ओर उसे बधंक बना लिया। शोर की आवाज सुनकर गार्ड अब्दुल वहां पहुंचा। 7 बाल अपचारियो ने उस पर भी हमल कर दिया ओर मौके से फरार हो गए। इस मामले में हीरानगर पुलिस को शिकायत की गई है। भिंड,ग्वालियर,उज्जैन ओर भोपाल के है कैदी सुधार गृह के अधीक्षक द्विवेदी के मुताबिक सभी कैदी 18 से 21 वर्ष के उम्र के है जो भिंड,ग्वालियर,उज्जैन ओर भोपाल इलाके के है। सभी पर गंभीर मामले दर्ज है। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है फिलहाल पुलिस इन बच्चों की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version