
इंदौर भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब वहां खून से सनी एक लाश स्थानीय लोगों ने देखी और पुलिस को सूचना दी पालना के उद्योग नगर क्षेत्र में प्रार्थना और कांटे वाली गली में एक खून से सनी लाश बड़ी है जिसके बाद मौके पर पहुंची भंवरकुआं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया वही मृतक की पहचान शुभम सिलावट 35 वर्ष के रूप में हुई है मृतक मजदूर और पालदा में ही मजदूरी करता था , जानकारी के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है घटना रात की नजर आ रही है भंवरकुआं पुलिस मामले में अज्ञात आरोपियों खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है ।
