इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है यहां नर्मदा प्रोजेक्ट के तहत नर्मदा पाइप लाइन में डालने वाले पाइप कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी गेट का है जहा कंपनी द्वारा नर्मदा प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है जहां 20 बड़े पाइप लाइन में डालने के लिए रखे थे जिसे कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले गया कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
