इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर चिटफंड कंपनी द्वारा धोखाधड़ी की गई फरियादी ने पूरी ठगी की वारदात की शिकायत चंदननगर थाने पर दर्ज कराई है।
इंदौर में लगातार चिटफंड कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के चंदननगर थाने पर सामने आया यहां के रामानंद नगर नगर में रहने वाले फरियादी संदीप यादव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके द्वारा रामानंद नगर निवासी आकाश प्रजापति द्वारा उनको 99 माह तक पैसे जमा करने का बोला गया था और समय पूरा होने पर महंगे उपहार देने की वादे किए गए थे लेकिन समय बीत जाने के बाद भी वादे पूरे नहीं किए गए ठगा महसूस होने के बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
