चंदननगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकबजनि की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर चंदन नगर पुलिस ने ऐसे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने सुने घर में घुसकर नकब जनि की वारदात को अंजाम दिया था और तीन महंगे मोबाइल ले उड़े थे पूरी घटना को पुलिस ने महज 2 घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

दरअसल मंगलवार को चंदन नगर थाना क्षेत्र के गीता कॉलोनी में नकबजनी की घटना सामने आई थी जिसमें दो बदमाश 3 महंगे मोबाइल ले उड़े थे वहीं मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया इसकी निशानदेही पर उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया आरोपी से 3 मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं पूछताछ में आरोपियों ने एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया है फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिनसे और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

Exit mobile version