इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी का मामला सामने आया है जहां घर में काम करने वाली नौकरानी ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थी सीसीटीवी की मदद से फरियादी ने चोरनी को पकड़ा है और पुलिस के हवाले किया है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है यहां की रहने वाली परख जैन अपने घर से ही भोजनालय चलाती है जिनके घर पर कुछ महा पूर्व घर में बच्चे का जन्म हुआ था बढ़ते हुए काम को देखते हुए उन्होंने घर में एक नौकरानी रखी थी अपने बेटे की जमा पूंजी के लिए उन्होंने घर में एक गुल्लक रखी थी जिसमें समय-समय पर रुपए डालते रहते थे कल जब अचानक उन्हें पैसों की आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने जब मैं रुपए निकालने की कोशिश की तो उसमें उन्हें कुछ नहीं मिला जब सीसीटीवी खंगाले तो नौकरानी की गतिविधि संदिग्ध नजर आई वही कैमरे में वह गुल्लक खंगालते हुए दिखी फरियादी ने उसे रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले किया हालांकि गुल्लक में कितने रुपए चुरा चुकी थी इसका अंदाजा नहीं है फिलहाल फरियादी ने नौकरानी को पुलिस के सुपुर्द किया है पुलिस ने मामला दर्ज कर नौकरानी से पूछताछ करना शुरू कर दी है।
