घर जा रही युवती की कार असंतुलित होकर पलटी घायल युवती की इलाज के दौरान हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में कार पलटने में घायल हुई युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई बाणगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के mr10 की घटना है जहां 19 दिसंबर की शाम कोमल तिवारी नामक युवती अपने घर महू जा रही थी उसी दौरान कार असंतुलित होकर पलट गई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी परिजन ने इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भर्ती कराया था जहां से उसे चोइथराम अस्पताल रेफर कर दिया था जहां कोमल की इलाज के दौरान मौत हो गई बाणगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है वही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version