? पकड़े गये सटोरिया से 35 हजार रूपये नगद व एक वीवो कम्पनी का मोबाइल कुल मशरूका 50 हजार रूपये का जप्त किया गया।
? पकड़े गये सटोरिया के मोबाइल में मिला लाखों का हिसाब-किताब, 99हब की वेबसाईट से खिला रहा था सट्टा
ग्वालियर 26.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 25.05.2022 की रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत लाल टिपारा के पास एक व्यक्ति मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिला रहे सटोरियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर व श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान लाल टिपारा, गैस एजेंसी के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को लाल टिपारा के पास रोड पर एक व्यक्ति मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखे, पुलिस टीम को देखकर उन्होने भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके अपने आप को बागचीनी मुरैना का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल मिला जिसमें 99हब की वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से वह आरसीबी एवं एलएसजी के बीच चल रहे आईपीएल मैच का सट्टा खिला रहा था। तालाशी लेने पर पकड़े गये सटोरिया के पास से पुलिस को 35 हजार रूपये नगद व एक वीवो कम्पनी का मोबाइल मिला तथा जप्त मोबाइल में लाख रूपये का हिसाब-किताव भी मिला। उक्त पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना मुरार में धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।
बरामद मशरूका:- 35 हजार रूपये नगद व एक वीवो कम्पनी का मोबाइल कुल मशरूका 50 हजार रूपये का जप्त किया गया।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव क्राईम ब्रांच टीम- उनि नितिन छिल्लर, प्र.आर. मनोज एस., आरक्षक राहुल, रामबीर सेंगर तथा थाना मुरार टीमः- सउनि विश्राम सिंह, आरक्षक दिनेश कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।
