- क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
- थाना थाटीपुर क्षेत्र में मयूर मार्केट के पास मुंबई इंडियन एवं लखनऊ सुपर जाइंट के मैच पर आईपीएल पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा।
- पुलिस टीम को 01 मोबाइल तथा 47 हजार 500 रूपये नगद मिले तथा सटोरिए के फोनपे में 20 लाख का बेलेंस होना पाया गया।
- पकड़े गये सटोरिया को 99hub की लिंक उपलब्ध कराने वाले दो अन्य सटोरियों पर पुलिस ने की 109 भादवि की कार्यवाही।
ग्वालियर 25.04.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को जरिए दिनांक 24.04.2022 की रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्र के मयूर मार्केट के पास मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान मयूर मार्केट में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को अंग्रेजी कलारी, मयूर मार्केट के पास एक व्यक्ति मोबाइल पर ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखा, पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोटो कम्पनी का मोबाइल तथा 47,500/-रूपये नगद मिले। पुलिस टीम द्वारा मोबाइल चैक करने पर उसमें 99hub वेबसाईट खुली मिली जिसे माध्यम से पकड़ा गया व्यक्ति मुंबई इंडियन एवं लखनऊ सुपर जाइंट के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। जप्त किये गये मोबाइल से ज्ञात हुआ कि सटोरिया के 55 क्लाइंट है और मोबाइल के माध्यम से 26 लाख का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। पकड़े गये सटोरिए के फोनपे में 20 लाख रूपये का बेलेंस होना पता चला। पूछताछ मेें उसने बताया कि 99hub वेबसाईट की लिंक मुझे एक अन्य व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई जाती है तथा उसका संचालन दूसरे व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है। उक्त दोनों व्यक्ति तथा पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ थाना थाटीपुर में अप.क्र. 263/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट एवं 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। ग्वालिर क्राईम ब्रांच द्वारा विगत दिनों से लगातार आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा रही है और इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
बरामद मशरूका:- एक मोटो कम्पनी का मोबाइल तथा 47,500/-रूपये नगद।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्र्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं क्राईम ब्रांच की टीम तथा थाना प्रभारी थाटीपुर निरी. पंकज त्यागी, उनि ब्रम्हानंद शर्मा, आरक्षक दुर्गेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
