ग्वालियर पुलिस की सायबर सेल ने दो माह में खोजे 14 लाख 59 हजार रूपये कीमत के 81 मोबाइल

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

धनतेरह पर्व पर ग्वालियर पुलिस ने आवेदकों को दिया उपहार स्वरूप लौटाये गुम मोबाइल

ग्वालियर। 22.10.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को मोबाइल गुम होने संबधी आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डौतिया को ग्वालियर पुलिस की सायबर सेल की टीम बनाकर उक्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन व मार्गदर्शन में कार्य करते हुये थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता एवं प्रभारी सायबर सेल उपनिरीक्षक रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा उक्त गुम हुए मोबाइलों संबधी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा निरंतर कार्य करते हुए गत दो माह में विभिन्न कम्पनियों के 81 मोबाइलोें को टेªस किया जाकर बरामद किया गया। सायबर सेल की टीम द्वारा माह सितम्बर-अक्टूबर 2022 में वनप्लस, ओप्पो, सेमसंग, वीवो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, नोकिया, जियोनी आदि कंपनियों के लगभग 81 मोबाइल बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत 14 लाख 59 हजार रूपये आंकी है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा आज दिनांक 22.10.2022 को पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस मेें उक्त मोबाइलों को उनके मालिकों के सुपुर्द किया गया। ग्वालियर पुलिस की सायबर सेल द्वारा बरामद किये गये उक्त मोबाइल बीएसएफ से सेवानिवृत्त जवान, घरो में काम करने वाली बाई, पिज्जा डिलेवरी वॉय, मजदूर, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, प्राईवेट जॉब, जिला कोर्ट के स्टेनो, डॉक्टर, एडवोकेट, स्टूडेंट, गृहणी आदि के थे। इनमे से कुछ आवेदक ऐसे भी थे जो कि अपने मोबाइल के गुम होने के पश्चात् पुनः कोई मोबाइल खरीद ही नही पाये। मोबाईल मिलने पर सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत हुए जवान ने कहा कि उन्होने अपनी पेंशन से उक्त मोबाइल खरीदा था जो कि डीडी मॉल के पास गुम हो गया था। इसी क्रम में घरों में कार्य करने वाली महिला ने मोबाइल मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैने लोगों के घरों में कार्य कर करके अपने बच्चे के लिये यह मोबाइल लिया था जो कि सिम डालने से पूर्व ही गुम हो गया था। मजदूरी का कार्य करने वाले एक मोबाइल मालिक ने बताया कि वह छोटे-छोटे मजदूरी कार्य करके उसने मोबाइल खरीदा था जो कि रिश्तेदारी में जाते समय गुम हो गया। ग्वालियर शहर में रहने वाली एक गृहणी ने कहा कि वह टिफिन सेंटर चलाती है बाड़े पर खरीददारी करते समय मेरा मोबाइल गुम हो गया था। जो कि सायबर सेल की मदद से मुझे आज मिल गया है। सायबर सेल द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर धनतेरस के पर्व पर मोबाइल मालिकों को उनके मोबाइल वापस किये जिससे उनके चैहरों पर मुस्कान लौट आई सभी मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरष्कृत करने की भी घोषणा की है साथ ही उनके द्वारा लावारिस पड़े मिले मोबाइलों को सायबर सेल में जमा कराने वाले दो जागरूक नागरिकों को प्रशंसा पत्र प्रदाय कर उनको सम्मानित किया गया।

सराहनीय भूमिकाः उक्त मोबाइलों को खोजकर बरामद करने में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रजनी सिंह रघुवंशी, प्रआर0 कृष्णपाल सिंह यादव, संजय सिंह जादौन, आर0 जैनेन्द्र सिंह गुर्जर, आकाश पाण्डेय, कपिल पाठक की उत्कृष्ठ भूमिका रही

- Advertisement -
Exit mobile version