सुनसान पड़े खाली प्लाट पर शराब की पार्टी कर रहे बदमाश पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से धारदार हथियार बरामद किए गए हैं सभी आरोपियों का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है।
दरअसल मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है जहां विश्व सूचना मिली थी कि बाईपास पर न्यू पंजाबी ढाबे के पीछे खाली मैदान में कुछ युवक की धारदार हथियार के साथ मौजूद है जो शराब की पार्टी कर रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है घेराबंदी कर टीम मौके पर पहुंची तो जानकारी मिली कि पास में ही मौजूद गोल्डन पेट्रोल पंप पर डकैती डालकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे पकड़े गए आरोपियों के पास से धारदार हथियार भी बरामद किए हैं आरोपी लोकेश प्यारे सिंह वासुदेव कृपाल सिंह और समय थापा इन सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है जेल से छूटने के बाद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
