गैंगस्टर सलमान लाला ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा,फरार भाई की तलाश में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में गोलीकांड के बाद सुर्खियों में आए गैंगस्टर सलमान लाला से पुलिस पूछताछ में एक के बाद एक खुलासे हो रहे है। 26 वर्षीय सलमान लाला पर इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 31 मामले दर्ज है,वही पुलिस अब सलमान लाला की आईडी का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वालें आरोपियों पर शिकंजा करने की तैयारी शुरु कर दी है।

गैंगस्टर सलमान लाला खुला काला चिट्ठा 26 साल के बदमाश पर दर्ज है 31 संगीन मामले अड़ीबाजी कर बदमाश करता था अवैध वसूली शिकंजे में बदमाश,बोला-गुंडागर्दी करना पाप हैं

जी हां 26 साल की उम्र के सलमान लाला पर 31 संगीन मामले दर्ज है। जिस उम्र युवा अपने केरियर को बनाने दिन रात मेहनत करते हुए उसी उम्र में बदमाश सलमान लाला ने अपराधों की दुनिया में ना सिर्फ कदम रखा बल्कि अपने आतंक से बेगुनाहों को प्रताड़ित कर गैंगस्टर की लिस्ट में शामिल हो गया। एमवाय गोलीकांड के बाद पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश से पुलिस पूछताछ में एक के बाद एक खुलासे हो रहे है,जिसके चलते अब जल्द पुलिस सलमान लाला की आईडी का इस्तेमाल कर वीडियो अपलोड करने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसेगी। हालांकि अब पुलिस गिरफ्त में आया बदमाश खुद अपने फॉलोअर्स को गुनाहों का रास्ता छोड़ने की अपील करता नजर आ रहा है।

Exit mobile version