गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपियों के पास से तीन देसी कट्टे और जिंदा कारतूस भी मिले हैं पूछताछ में आरोपियों से और भी खुलासे होने की संभावना है पुलिस ने न्यायालय में पेश कर आरोपियों का रिमांड लिया है।
दरअसल गांधीनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ से एक युवक गांधीनगर में किसी को एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने आया है युवक की घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया उसकी तलाशी लेने पर 70 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली उसकी निशानदेही पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया वही इन आरोपियों के पास से 3 देसी कट्टे चाकू व कारतूस बरामद हुए हैं फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है इनसे पूछताछ जारी है इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।
