इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है जिसके कारण उसकी मौत हुई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र का रहने वाला दीपक वर्मा कि कल अचानक तबीयत खराब हो गई थी जिसे परिजन भागीरथपुरा क्षेत्र के ही निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां कंपाउंडर द्वारा इंजेक्शन बुलवाकर लगाया गया था जिसके बाद दीपक की और तबियत बिगड़ गई परिजन उसे दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है जिसके कारण उसकी मौत हुई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
