लसूड़िया थाना पुलिस ने युवतियों के शिकायती आवेदन पर तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस, पुलिस आरोपितों की कर रही तलाश।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक पर दो युवकों और एक युवती ने हमला कर दिया। युवक के पूरे शरीर पर ब्लेड मारी गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मालवीय नगर निवासी 21 वर्षीय सागर शिवप्रकाश सोनी की शिकायत पर आरोपित शुभम सिंह, सचिन और दीपसिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सागर ने पुलिस को बताया कि वह स्कीम-78 में रहने वाली गर्लफ्रेंड आयुषी से बात कर रहा था। थोड़ी देर बाद उसकी छोटी बहन दीपसिता बायफ्रेंड शुभम सिंह और उसके दोस्त सचिन के साथ आई और विवाद करने लगी। आयुषी और सागर ने गालियां देने से मना किया तो तीनों ने सागर की पिटाई करना शुरू कर दी। शुभम ने सागर पर ब्लेड से हमला कर दिया। उसकी पीठ, हाथ और सीने पर ब्लेड मार कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
