गमी में शामिल होने गए परिवार के घर में हुई चोरी नगदी सहित सोने चांदी के जेवर लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आए जहां गमी में शामिल होने गए परिवार के सूने घर को दो चोरों ने मिलकर साफ कर दिया जहां सोने चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार
हो गए घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रहने वाला परिवार गमी में शामिल होने बाहर गया था घर को सुना दे चोरों ने घर को निशाना बनाया और ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया घर में रखी अलमारी का भी ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने चांदी के जेवर और ₹50000 नगद पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है जिसमें 2 चोर घर में आते जाते दिखाई दे रहे हैं फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version