खुडैल थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई हालांकि परिजनों ने 3 लोगों पर युवक को शराब पिलाकर चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए जांच विवेचना में ली।
दरअसल मृतक का नाम जयराम पिता कैलाश है जोकि माली खेड़ा काकड़ का रहने वाला है। मृतक के ससुर ने जानकारी देते बताया कि जय राम मजदूरी का काम करता था इसके साथ ही उन्होंने तीन लोगों पर जय राम को शराब पिलाकर उस पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया जिससे उसकी मौत हो गई।
खुडैल थाना पुलिस के अनुसार युवक को परिजन मृत हालत में लेकर आए थे युवक की मौत के पीछे विवाद की बात सामने आई हैं फिलहाल प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
