इंदौर में शासकीय लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्टरता फैलाने का विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार शाम को कुछ छात्रों ने एक किताब को लेकर हंगामा किया। इसे छात्रों ने यहां के प्रोफेसर्स की ओर से हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने के सबूत के तौर पर पेश किया। किताब में लिखा है- हिंदू मुख्य आतंकवादी हैं। साथ ही विश्व हिंदू परिषद, RSS को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।
इस किताब की कई प्रतियां लाइब्रेरी में स्टूडेंट के लिए रखवाई गई हैं। किताब लिखने वाली लेखिका पर भी छात्र संगठनों ने प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। लाइब्रेरी में किताब किसकी अनुमति से रखवाई गई, ये बड़ा सवाल है। इस तरह की अन्य किताबें भी लाइब्रेरी में मिली हैं। वही पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा लेखिका फरहत खान को बख्शा नहीं जाएगा। डॉ. फरहत खान द्वारा लिखी गई किताब की 24 घंटे में जांच कर FIR दर्ज करने के निर्देश इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को दिए गए हैं।
वही पूरे मामले में जब मीडिया ने प्राचार्य इनमुर्रेह्मान से बात की तो प्राचार्य ने बताया कि मेरी जानकारी में नही है कि विवादित किताब किसने लाइब्रेरी में रखी थी जिसकी जांच के लिए प्राचार्य ने जांच के लिए एक टीम गठित की है और कहा जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी ।
