इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला का होटल से बेग चोरी होने का मामला सामने आया है महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां निपानिया क्षेत्र की रहने वाली राखी कुरील नामक महिला क्षेत्र की एक निजी होटल में कार्यक्रम में शामिल होने आई थी कार्यक्रम के दौरान महिला ने अपना बैग टेबल पर रख दिया था उसी दौरान कोई अज्ञात बदमाश महिला का बैग चुरा कर फरार हो गया पुलिस के मुताबिक महिला के बैग में मोबाइल और ₹5 हजार नगद रुपए रखे हुए थे महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
