इंदौर शहर में लगातार नाबालिक बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना बढ़ती ही जा रही है ऐसा ही एक मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां एक कलयुगी मामा ने हीं अपनी भांजी के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।
दरअसल शनिवार दोपहर जांच अधिकारी के अनुसार मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां नाबालिक बालिका ने अपने परिजन के साथ थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई की उसके ही मामा ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया नाबालिग ने बताया कि उसका मामा यह हरकत लगभग 2 माह से कर रहा था जहां नाबालिक द्वारा किसी को नहीं बताया गया बच्ची को डिप्रेशन में देखने के चलते मां ने पूछताछ की तो नाबालिक ने अपनी मां को बताया कि उसका ही मामा उसके साथ इस तरह की हरकत कर रहा है जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और कलयुगी मामा के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया जहां पुलिस ने पूरे ही मामले में केस दर्ज कर कलयुगी मामा की तलाश शुरू कर दी है।
