भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ के इंदौर खालसा कालेज में सम्मान विवाद में कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा को हटा दिया है। बताते हैं कि श्री सलूजा को कांग्रेस कार्यालय आने से मना कर दिया गया है। हालांकि नरेंद्र सलूजा का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ इंदौर के खालसा कालेज विवाद से तो नरेंद्र सलूजा से नाराज हैं ही, इसके पहले से उनकी कईगतिविधियों को नाराज चल रहे थे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इंदौर खालसा कॉलेज घटना की भी कमलनाथ ने जांच कराई। जिसमें नरेंद्र सलूजा का नाम सामने आया है। इसी के चलते ही नरेंद्र सलूजा पर कार्रवाई की गई है। उनको प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय आने के लिए मना कर दिया गया है। हम बता दें कि नरेंद्र सलूजा मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष और कमलनाथ के मीडिया समन्वयक के तौर पर काम कर रहे थे। हालांकि इस मामले में नरेंद्र सलूजा से बात कि तो उन्होंने कहा कि वह पारिवारिक कार्यक्रम में एक सप्ताह के अवकाश पर हैं।
