ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, क्राईम ब्राँच इंदौर की गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

✓सटोरिये से 06 मोबाइल 01 लैपटॉप व नगदी तथा सट्टे का करोड़ो का हिसाब–किताब जप्त।

✓आरोपी संचालक द्वारा वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन सट्टा।

✓सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को id सॉफ्टवेयर में लाइव मैच से 02 बाल पीछे का मैच शो होता है, जिसका फायदा ही सट्टा संचालक व बुकी उठाते है।

✓आरोपी ने सट्टे की मास्टर आईडी पर 10% कमिशन प्राप्त करना एवं एजेंट आईडी पर 5% कमिशन प्राप्त करना किया स्वीकार ।

- Advertisement -

इंदौर – दिनांक 17 अप्रेल 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाइन जुआ, सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए अपराध शाखा इंदौर की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एरोड्रम क्षेत्र के 35 श्रीकृष्ण नगर में ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना एरोड्रम के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त मकान में एक व्यक्ति दिखा जो लैपटॉप के माध्यम से आईपीएल का मैच का सट्टा संचालित कर रहा था, जिसे टीम द्वारा पकड़ा जिसने अपना नाम नारायण पिता प्रहलाद दास नीमा निवासी 35 श्रीकृष्ण नगर,एरोड्रम, इंदौर का होना बताया।

आरोपी नारायण से पूछताछ करते स्वयं के उक्त मकान से आईपीएल मैच की लैपटॉप में इंटरनेट से ग्राहकों को आईडी बनाकर आईपीएल का मैच में सट्टा खिलवाना स्वीकार किया।

आरोपी से पूछताछ में यह भी जानकारी मिली की आरोपी द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से ऑनलाइन आईडी बनाई जा रही थी, जिसमे ग्राहकों को लाइव मैच से 02 बाल पीछे का मैच दिखाया जाता है, जबकि 20–20 मैच में एक बाल की जानकारी भी बहुत महत्पूर्ण होती है और आरोपी मास्टर आईडी वाले मुख्य बुकी जिसे लाइव मैच या आईडी सॉफ्टवेयर के हिसाब से 02 बाल पहले की जानकारी रहती है एवं एजेंट साथी आरोपी को एक बाल पहले की जानकारी सॉफ्टवेयर पर शो होती है ज्यादातर सट्टा खेलने वाले ग्राहक मोबाइल का उपयोग करते है जो बुकी द्वारा पहले से लाइव देखें गए मैच के हिसाब से भाव गिरा–बड़ाकर ग्राहकों के साथ धोखा धडी कर रहे थे।

आरोपी के कब्जे से 06 मोबाइल, 01 लैपटॉप, नगद व सट्टे का करोड़ो का हिसाब–किताब जप्त कर, थाना एरोड्रम में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सार्वजनिक जुआ एक्ट 3/4, एवं 66 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Exit mobile version