एरोड्रम थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात लाश के मामले में पुलिस ने मृतक की पहचान दीपक मानिक निवासी गंगानगर के रूप में हुई है शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था इस मामले से से जुड़े पुलिस ने 55 साल की प्रेमिका को गिरफ़्तार किया है। ल जहां महिला प्रेमीका द्वारा ने अपने ही 32 वर्षीय प्रेमी दीपक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।
दरअसल मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के केदार नगर में पुलिस को देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि मृतक के सर में गहरी चोट के निशान है किसी अज्ञात द्वारा उसके सर पर किसी नुकीली चीज से वार किया गया था घटना में पुलिस ने मृतक की पहचान दीपक माणिक निवासी गंगानगर के रूप में की थी इस घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई तो पता चला कि दीपक ने हाल ही में एक महिला के साथ मित्रता थी और म्रतक काफी समय से उसके साथ रह रहा था सूचना पर पुलिस ने मंगला नामक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ प्रेमी द्वारा शक करने और हुए विवाद में मंगल ने दीपक की पत्थर से सर में वार कर हत्या कर दी थी। बतया जा रहा है कि आरोपी महिला मंगला के पूर्व में दो पति को छोड़ चुकी है वहीं मृतक से उसकी प्रेम प्रसंग चल रहा था शंका के आधार पर आपस में हुए विवाद में दोनों के बीच विवाद हुआ था फिलहाल पुलिस ने मंगला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है
