इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुकमणी नगर में सामने आया जहां देर रात अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और सोने चांदी के जेवर सहित नगदी ले उड़े।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुकमनीनगर का है यहां के रहने वाले कपिल शर्मा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि देर रात जब वह ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे उसी दौरान निचली मंजिल में अंदर चोरों ने प्रवेश किया और घर में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर और नगद राशि चोर ले उड़े पर यदि ने चोरी की घटना की रिपोर्ट एरोड्रम थाने पर दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं।
