इंदौर से एरोड्रम थाना क्षेत्र में क्षेत्र के ही बदमाशों द्वारा शराब दुकान कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है बदमाशों द्वारा मुफ्त में शराब मांगी जा रही थी नहीं देने पर कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी जिसमें वह गंभीर घायल हो गया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है क्षेत्र में ही सुपर कॉरिडोर रोड पर स्थित शराब की दुकान पर सनी व उसके तीन अन्य साथी पहुंचे जिन्होंने यहां के कर्मचारी से मुफ्त में शराब मांगी नहीं देने पर उससे रुपयों की मांग की कर्मचारी द्वारा मना करने पर सनी व उसके साथियों द्वारा शराब दुकान कर्मचारी के साथ मारपीट की गई जिसमें कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया शराब दुकान संचालक द्वारा एरोड्रम थाने पर शनि व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
