एरोड्रम क्षेत्र में आए दिन उत्पात मचाकर वसूली ओर तोड़फोड़ करने वाला पुलिसकर्मी का लड़का पकड़ाया…साथियो की तलाश में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर – एरोड्रम क्षेत्र में कुख्यात बदमाश आशीष चौहान पिता रतन सिंह चौहान को पुलिस ने पकड़ा है । बदमाश के पिता पुलिस में ही है । बदमाश का आतंक क्षेत्र में इतना है क्षेत्र के 60 फिट रोड , सावरिया नगर छोटा बांगड़दा क्षेत्र के रहवासी ख़ौफ़ में रहते है । आए दिन क्षेत्र में वसूली ओर तोड़फोड़ आशीष चौहान का काम है । बीती रात भी सांवरिया नगर में एक व्यापारी के घर मे घुसकर वसूली के लिए जमकर उत्पात मचाया था । आज फिर सुबह वसूली लिए पहुच गया तो लोगो ने आज इसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया । आशीष की गैंग का आतंक क्षेत्र में इतना है कि इनकी गैंग के खिलाफ कोई बोल नही पाता है पिता पुलिस में है उसका भी लाभ इन्हें मिलता था । इस बार एरोड्रम पुलिस ने शानदार कार्यवाई करते हुए आशीष को पकड़ा और उसके साथियों को भी ढूंढ रही है । आशीष के पकड़े जाने पर क्षेत्र की जनता ने भी पुलिस बधाई दी है । अगर पुलिस आशीष से पूछताछ करे और पुराने रिकार्ड निकाले तो क्षेत्र की कई लूट की वारदातों का खुलासा होगा ।

Exit mobile version