एमबीबीएस के छात्र के सूसाइड मामले में पाटीदार समाज के लोगो ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस पर किया प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के बाद एमबीबीएस के छात्र के सूसाइड मामला में पाटीदार समाज के लोग बड़ी संख्या में पुलिस कमिश्नर ऑफिस पर प्रदर्शन करने पहुँचा।

इन्दौर के खुडैल थाना क्षेत्र स्थित इंडेक्स कॉलेज में फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले 23 वर्षीय छात्र चेतन पाटीदार निवासी बड़नगर ने कालेज के सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग लेने से परेशान होकर कॉलेज के हॉस्टल में स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद परिजन और गुस्साए पाटीदार समाज के लोगो ने इंदौर पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंच कर जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। वही प्रदर्शन करते हुए परिजन ओर पाटीदार समाज के लोगो ने मृतक चेतन पाटीदार की मौत को आत्महत्या नही हत्या बताया ओर दो संदिग्ध के खिलाफ धारा 302 में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

Exit mobile version