इन्दौर के कोठारी कॉलेज में सम्पूर्ण सफलता की रणनीति विषय पर सेमीनार आयोजित किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कोठारी इंस्टीट्यूट, इन्दौर के तत्वावधान में कोठारी कॉलेज, इन्दौर में सिविल सेवा परीक्षा और राज्य सेवा परीक्षा 2022-23 में प्रथम प्रयास में ही सम्पूर्ण सफलता की रणनीति विषय पर सेमीनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर म.प्र. लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. पी. गौतम विशेष रूप से मौजूद थे।

डॉ. एस. पी. गौतम ने अपने उद्धबोधन में विद्यार्थियों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के संदर्भ में व्यापक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक सेवा का क्या आशय है और लोक सेवक कैसा होना चाहिए एवं आयोग अभ्यार्थियों से क्या अपेक्षा रखता है।
,इस दौरान प्रश्नोत्तर सेशन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा वर्तमान परीक्षा प्रणाली के संदर्भ में पूछे गए प्रश्नों को डॉ. गौतम ने बहुत सरल, सारगर्भित रूप से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष डॉ. गौतम कोठारी ने की। कार्यक्रम का संचालन कोठारी कॉलेज की डॉयरेक्टर श्रीमती मधुलिका शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में कोठारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सी. एम. डी. श्री सुरेश कोठारी ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शित किया ।

Exit mobile version