इन्दौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 155 की एक मल्टी में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वही मौके पर पहुची एरोड्रम पुलिस ने शव को देखा तो युवक के हाथ और पैर बंधे हुए थे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवा कर आस पास के लोगो से पूछताछ शुरूकर दी है। शव के हाथ पैर बंधे होने से संभवत यह हत्या का मामला हो सकता है ।लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
दरसअल इन्दौर शहर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद से हत्या और आत्म हत्याओं के दौर खत्म होने का नाम नही ले रही हों वही पिछले दिनों जहा खजराना थाना क्षेत्र में एक किन्नर के दो टुकड़े कर लाश को फेंका गया था वही सोमवार सुबह एरोड्रम थाना क्षेत्र की संगम नगर क्षेत्र की एक मल्टी में अज्ञात व्यक्ति का बन्द बोरे में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वही मौके पर पहुची एरोड्रम पुलिस ने जब बन्द बोरे से लाश को बाहर निकल तो अज्ञात व्यक्ति के हाथ और पैर बंधे हुए थे और गले पर भी चोट के निशान मिले संभवतः हत्या कही ओर की गई है लाश को मल्टी में लाकर फेंका गया है वही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया की शव की शिनाख्त आसपास के इलाके में भी की जा रही है और सभी थाना क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्ति की जानकारी भी ली जा रही है वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच शुरू कर दि है।
