इंदौर में भूमाफिया कर रहे कल्याण मिल की जमीन पर कब्जा, आम आदमी पार्टी ने किया विरोध

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

कुलकर्णी भट्टा से कल्याण मिल के बीच में बन रही अवैध दुकानें, यहां पुल में बाधक वर्षों पुरानी दुकानें तोड़ी गई थी, अब कब्जा।

बीते दौर में शहर की पहचान रही कपड़ा मिलों की जमीन पर माफिया कब्जा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने कुलकर्णी भट्टा से कल्याण मिल के बीच अवैध दुकान निर्मित होने के विरोध में नगर निगम पर प्रदर्शन किया एवं इस मामले की शिकायत निगमायुक्त से की। आप ने कहा कि मिलों की जमीन पर अब मजदूरों का हक है। जमीन से मजदूरों का बकाया तो नहीं दिया जा रहा बल्कि प्रशासन इस जमीन पर कब्जे की भूमाफिया को छूट दे रहा है।
आप के जिला सचिव मनोज यादव ने बताया कि कुलकर्णी भट्टा ओर कल्याण मिल के बीच में लगभग चालीस से पचास दुकानों का अवैध रूप से निर्माण किया रहा है। इससे पहले विकास योजना के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रारम्भ किया गया था। यहां पर वर्षों पूर्व निर्मित दुकानें बाधक होने के कारण निगम द्वारा तोड़ी गई थी। जबकि अब कल्याण मिल की जमीन पर वर्तमान में दुकानों का निर्माण अज्ञात भूमाफिया द्वारा किया जा रहा हैं एवं नगर निगम इसकी अनदेखी कर रहा है।

निगम कर रहा अनदेखी – उक्त स्थल पर भूमाफिया द्वारा दुकानों के निर्माण किया जाने पर निगम की चुप्पी विभागीय अमले की संलिप्तता की शंका उत्पन्न करता है। साथ ही इंदौर नगर निगम एवं भूमाफिया के गठजोड़ की ओर इशारा करता है। पूरे शहर में इस गठजोड़ की वजह से बेतरतीब निर्माण हो चुके हैं एवं हो रहे हैं। एक तरफ तो ऐसे अवैध निर्माण कार्यों पर चुप्पी और दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के नाम पर आम लोगों की दुकानों और मकानों को बिना मुआवजे के तोड़ना इंदौर नगर निगम की जनविरोधी कार्यप्रणाली का प्रतीक है।

अवैध निर्माण को ध्वस्त करे निगम – आप कार्यकर्ताओं की निगमायुक्त से मांग है कि उक्त भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर उपरोक्त ज़मीन को अवैध अतिक्रमण से शीघ्र मुक्त किया जाए। प्रदर्शन में सतीश कुमार मलिक, संतोष व्यास, नदीम खान,नजमा खान, मुकेश वर्मा राकेश उपलावदिया,संदीप शर्मा, सीमा यादव एवं अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे

- Advertisement -
Exit mobile version