इंदौर शहर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को देखते हुए, पुलिस द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है। देर रात तक इंदौर शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस की चेकिंग इस बात की गवाही दे रही है कि शहर में एक बड़ा आयोजन होने हो रहा है, जिसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। इसी के चलते इंदौर विजय नगर पुलिस को सर्चिंग के दौरान एक पिस्टल के साथ भिंड निवासी युवक मिला है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
दरअसल इंदौर शहर में एक बड़ा आयोजन होने वाला है। जिसकी तैयारियों में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम तक जुट गई है। वही प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। हाल ही में शहर की सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी, यह बात सिद्ध कर रही है कि शहर में एक बड़ा आयोजन होने वाला है, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है, वहीं इसी के चलते शहर में किसी भी तरह का बदमाश या अपराधिक तत्व शहर की फिजा खराब ना कर सके, इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है। इसी के चलते इंदौर शहर की सड़कों और मुख्य चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के चलते विजय नगर पुलिस को एक भिंड निवासी बदमाश सत्यवीर सिंह परिहार अवैध कारतूस और पिस्टल के साथ मिला, जिससे पुलिस अब पूछताछ में जुटी है।
