इन्दौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए अन्तर्राजिय हथियारों की तस्करी करने वालो से हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ने में सफलता हासिल की है वही सोमवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राऊ गोल चौराहे पर नाकबंदी कर पकड़ने के लिए टीम लगाई थी उसी दौरान हथियार तस्करों द्वारा बेरिकेट्स तोड़कर सनावद के एक गांव के जंगल मे गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए गाड़ी की तलाशी लेने पर हथियार तस्करों की गाड़ी से 40 अवैध फायर आर्म्स 36 मैगजीन , 5 जिंदा कारतूस , हथियार बनाने के औजार के साथ एक कार 120 जब्त कर आरोपीयो की तलाशी शुरु कर दी है
दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन्दौर के राऊ गोल चौराहे पर अवैध हथियारों का जखीरा लेकर कुछ लोग कार से जाने वाले है जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने राऊ गोल चौराहे पर नाकाबंदी कर आरोपियों की कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी, नाकाबंदी को देखते हुए कार न रोकते हुए शासकीय वाहन को सामने से टक्कर मारकर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और वापस मानपुर की ओर भाग गए, जिस पर क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा उनका पीछा किया गया लगातार पीछा करते पुलिस की घेराबंदी नाकाबंदी देखते हुए बदमाश वापस खलघाट की ओर लौटे, जिस पर खलघाट बेरियर पर पुनः उक्त बदमाशों को रोकने के लिए नाकाबंदी की गई किंतु बदमाशों के द्वारा दोबारा शासकीय वाहन और बेरीकेट्स को टक्कर मारकर भाग निकले। जिस पर पुलिस द्वारा उनका पीछा किया गया एवं पुलिस कंट्रोल रूम की मदद से संबंधित थाना बड़वाह,धामनोद एवं सनावद थानों की मदद से लगातार पीछा किया गया। पुलिस द्वारा लगातार पीछा और नाकाबंदी और घेराबंदी करने पर बदमाशों ने सनावद थाने के खुदगांव क्षेत्र में गाड़ी छोड़कर घने जंगल की ओर भाग गए, जिनका जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर तलाश की गई, जहा आरोपियों की i20 कार मिली, जिसकी तलाशी लेने पर कार में 40 अवैध पिस्टल, 36 मैगजीन 05 जिंदा कारतूस मिले जिसको पुलिस ने जब्त कर आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी है
