इंदौर के राजवाड़ा पर बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी नोटबंदी वह जीएसटी को लेकर बीजेपी सरकार पर साधा निशाना राहुल ने कहा जो काम चाईना की सेना नहीं कर सकी सकी वह नोटबंदी और जीएसटी ने कर दिया जिसके कारण लोगो का केश फ्लो रोक दिया गया
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पांचवे दिन यात्रा महू से राऊ ओर फिर इंदौर पहुची जहां लोग उस समय चौक जब गुलज़ार कालोनी क्षेत्र की सके होटल में राहुल नाश्ता करने रुक गए 20 मिनट तक चले इस नाश्ते के दौरान पूरी यात्रा रुकी रही वहीं राहुल के साथ कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहे गुलज़ार कालोनी वैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्र है यहां राहुल गांधी का नाश्ते के लिए रुकना क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओ के लिए उत्साह का विषय था जिसके बाद यात्रा शाम को इंदौर के राजवाड़ा पहुंची जहां राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा राहुल गांधी ने कहा कि जो काम चाइना की सेना नहीं कर सकती थी वह काम जीएसटी और नोटबंदी ने कर दिखाया राहुल गांधी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट इंदौर में बने इंदौर देश का लॉजिस्टिक कब बने
इंदौर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर राहुल गांधी एक बार फिर बीजेपी की सरकार को गिरते हुए नजर आए राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार की रीड की हड्डी छोटे व्यापारी किसान होते हैं यही लोग युवाओं को रोजगार देते हैं लेकिन बीजेपी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी से छोटे व्यापारियों का केस जो खत्म कर दिया यानी छोटे व्यापारियों का गला घोट दिया नोटबंदी और जीएसटी से देश कमजोर किया है राहुल गांधी ने जनता से पूछा कि आप बताएं नोटबंदी और जीएसटी से किस वर्ग को फायदा हुआ है हां सिर्फ दो-तीन लोगों को फायदा हुआ है देश का सबसे बड़ा नुकसान नोटबंदी और जीएसटी ने किया है जो काम चाइना की सेना नहीं कर सकती वह काम नोटबंदी और जीएसटी ने कर दिया
राहुल गांधी ने देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर भी बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा वह कहां थी जब देश में यूपीए की सरकार थी जब देश का सिलेंडर ₹400 था आज का रेट बताने में दो हाथ भी नहीं तीन हाथों की जरूरत होती है पेट्रोल का रेट ₹50 था लेकिन आज ₹107 हैं
राहुल गांधी ने स्वच्छता को लेकर इंदौर की तारीफ करते हुए कहा कि आज मैंने इंदौर की सड़कों पर 8 घंटे चला हूं 8 घंटों में मैंने चारों ओर देखा लेकिन मुझे यहां कचरा नहीं दिखाई दिया इसके लिए इंदौर की जनता और सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं राहुल गांधी ने हमारी अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे अमेरिका का शिकागो एयरपोर्ट अमेरिका के लिए लॉजिस्टिक हब है ऐसे ही इंदौर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बने जिससे इंदौर लॉजिस्टिक हब बन सके कुल मिलाकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप भी लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने मध्यप्रदेश में जनता की चुनी हुई सरकार को खरीद-फरोख्त कर गिरा दी बीजेपी सिर्फ 2 उद्योगपतियों के लिए जनता का पैसा पहुंचा रही है और उससे व विधायक खरीद रही हैराहुल गांधी ने अपने 30 मिनट से ज्यादा के संबोधन में बीजेपी सरकार को नोटबंदी जीएसटी व मध्य प्रदेश में सरकार गिराने को लेकर घेरते हुए दिखाई दिए
