इंदौर की सांवेर विधानसभा को मिलेगी 50 बिस्तर का अस्पताल की सोगात

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की सांवेर विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाएं को लेकर एक बड़ी सौगात क्षेत्र को मिलने जा रही जिसका उद्घाटन देश के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया जाएगा,,जिसकी जानकारी को लेकर मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को इंदौर की रेसीडेंसी कोठी पर पत्रकार वार्ता रखी।

पिछले लंबे समय सांवेर विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री तुलसीराम सिलावट काम कर रहे हैं और इसी कड़ी में विधानसभा के क्षेत्रीय रहवासियों को गुरुवार को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं जिसमें ₹35करोड़ की लागत से 50 बिस्तर का अस्पताल विधानसभा सांवेर को मिलने जा रहा है इस दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो हर चीज में प्रगति उन्नति करेगा इसको लेकर गुरुवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 50 बिस्तर का अस्पताल की सौगात दी जा रही है । जिसका उद्घाटन केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सांवेर के विधानसभा में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगभग 35 करोड़ के लागत से किए गए विकास कार्य को अमलीजामा पहना जाएगा जिसकी जानकारी जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज पत्रकार वार्ता में दी।

Exit mobile version