- “ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही ।
- दोनो आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।
- आरोपियों के कब्जे से 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख रुपए) एवं 01 दोपहिया वाहन जप्त ।
- आरोपियो ने पूछताछ में इन्दौर एवं आस पास के क्षेत्रों मे ब्राउन शुगर की सप्लाई करना किया स्वीकार ।
इंदौर -दिनांक 27 जून 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में मादक पदार्थ तस्करों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार” अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) इंदौर श्री गुरूप्रसाद पाराशर को अवैध मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री के संबंध मे पतारसी एवं निगरानी हेतु निर्देशित किया गया हैं। जिसके तारतम्य में आरोपियों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु क्राइम ब्रांच की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ।
इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान मुखबिर सुचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम (1).अमित सोनी पिता नंदकिशोर निवासी 1085 ग्राम बीजलपुर, राजेंद्र नगर, इंदौर (2).पिंकी कुमायू पति बाबूलाल निवासी कुंदन नगर,द्वारकापुरी,इंदौर का बताया । आरोपियों की तलाशी लेने पर 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) होना पाया गया ।
आरोपियो से विस्तृत पूछताछ करते आरोपियो ने इंदौर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में तस्करी करना स्वीकार किया है ।
आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 30 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 03 लाख रुपए) एवं 01 दोपहिया वाहन जप्त कर, दोनो आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा इन्दौर पर अपराध धारा 08/21 एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।
