प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भले ही भू माफिया और जमीन के जादूगरों पर बुलडोजर चलाने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर भूमाफिया द्वारा अवैध कालोनियों का निर्माण कर जनता को धोखे में रखकर जीवन भर की जमा पूंजी का निवेश अवैध कॉलोनी में करा रहे हैं ऐसे में बिना नक्शा परमिशन और अनुमति के अवैध कॉलोनी काटने वाले भू माफिया रामगोपाल लश्करी के खिलाफ निगम की शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेवती रेंज के पास चल रहे अवैध कॉलोनी निर्माण को लेकर निगम 17 झोन प्रभारी सत्येंद्र राजपूत ने लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी भू माफिया पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है बताया जा रहा है कि आरोपी भूमाफिया रामगोपाल लश्करी द्वारा बिना टीएनसी डायवर्शन नक्शा अनुमति के बगैर कॉलोनी काटकर कई लोगों को बेचा जा रहा था जिस पर से भू माफिया के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
