अन्नपूर्णा पुलिस ने क्षेत्र के कुख्यात बदमाश पर कि रासुका की कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस की अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही जारी है, जिसके तहत पुलिस बदमाशों को समझाइश भी दे रही है वही लगातार अपराध करने वाले बदमाशों पर कार्यवाही भी कर रही है जहाँ अन्नपूर्णा पुलिस ने क्षेत्र के एक आदतन अपराधी के ऊपर रासुका की कार्रवाई की है।

अपनी छोटी सी उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश अजय ठाकुर पर मारपीट ,रंगदारी, पुलिस से अभद्र व्यहवार सहित कई गंभीर अपराध दर्ज है आरोपी लगातार क्षेत्र में अवैध गतिविधी को अंजाम दे रहा था अन्नपूर्णा पुलिस ने dm को एक आवेदन प्रस्तुत किया था जहाँ से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रासुका की कार्यवाही की है बदमाश के विरुद्ध लगभग 22 अपराध दर्ज है ओर वह लगातार अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहा था

Exit mobile version